लाइव न्यूज़ :

गुजरात से दो शेरों और छह शेरनियों को यूपी के गोरखपुर जू में भेजा जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 16:59 IST

जूनागढ़ वन्यजीव सर्किल के मुख्य वन संरक्षक दुष्यंत वासवदा ने बताया, ‘‘पशुओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सक्करबाग से दो शेरों और छह शेरनियों को उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने आठ शेरों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में गिर वन्यजीव अभयारण्य दुनिया में एशियाई शेरों का आखिरी निवास स्थान है। देश का दूसरा सबसे पुराना चिड़ियाघर कहा जाने वाला सक्करबाग चिड़ियाघरएशियाई शेर उपलब्ध कराने का नोडल केंद्र है।

गुजरात के आठ शेरों को पशुओं की अदला बदली कार्यक्रम के तौर पर जल्द ही उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघर में भेजा जाएगा। एक वन्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये शेर अभी गुजरात के जूनागढ़ में सक्करबाग चिड़ियाघर में रह रहे हैं।

जूनागढ़ वन्यजीव सर्किल के मुख्य वन संरक्षक दुष्यंत वासवदा ने बताया, ‘‘पशुओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत सक्करबाग से दो शेरों और छह शेरनियों को उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने आठ शेरों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह तय नहीं कि आदान-प्रदान समझौते के तहत गोरखपुर से किस पशु को गुजरात लाया जाएगा। देश का दूसरा सबसे पुराना चिड़ियाघर कहा जाने वाला सक्करबाग चिड़ियाघर राज्य और देश में अन्य चिड़ियाघरों और सफारियों को एशियाई शेर उपलब्ध कराने का नोडल केंद्र है।

गुजरात में गिर वन्यजीव अभयारण्य दुनिया में एशियाई शेरों का आखिरी निवास स्थान है। 

टॅग्स :गुजरातउत्तर प्रदेशगोरखपुरचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर