लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बठिंडा में बस के नाले में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2024 18:34 IST

यह दुर्घटना तब हुई जब 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस सरदुलगढ़ से बठिंडा जाते समय जीवन सिंह वाला गांव में एक नाले में गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देजब 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस सरदुलगढ़ से बठिंडा जाते समय जीवन सिंह वाला गांव में एक नाले में गिर गईपूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने घटना पर दुख जतायापुलिस और जिला प्रशासन ने भी बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक निजी बस के पुल से टकराकर नाले में गिर जाने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस सरदुलगढ़ से बठिंडा जाते समय जीवन सिंह वाला गांव में एक नाले में गिर गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने घटना पर दुख जताया और आप सरकार से सभी पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा करने का आग्रह किया।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "बठिंडा जिले के जीवन सिंह वाला गांव में भयानक त्रासदी। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने बस दुर्घटना में अपने परिजनों को खो दिया है जिसमें आठ लोग मारे गए हैं। मैं उन 18 लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं जो घायल हुए हैं और सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। आम आदमी पार्टी सरकार को सभी पीड़ितों के लिए तत्काल अनुग्रह राशि की घोषणा करनी चाहिए।" 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन ने भी बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मौसम खराब है।

टॅग्स :पंजाबहर्सिम्रत कौर बादल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र