लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 778 नए मामले आए सामने, 17 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 8, 2020 05:28 IST

अस्पतालों से 421 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ गुजरात में अब तक 26,744 मरीज ठीक हो चुके हैं। अहमदाबाद में संक्रमण के 187 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 22,262 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 778 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 37,636 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1979 हो गयी है।

अहमदाबादः गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के 778 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 37,636 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1979 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद में पांच मरीजों की मौत हो गयी। सूरत में तीन, जामनगर में दो तथा देवभूमि द्वारका, बनासकांठा, मोरबी, पाटन, खेड़ा, राजकोट और गांधीनगर में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। राज्य में वर्तमान में संक्रमण के 8913 मामले हैं । कुल 4,25,830 नमूनों की जांच हुई है। 

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अस्पतालों से 421 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ गुजरात में अब तक 26,744 मरीज ठीक हो चुके हैं। अहमदाबाद में संक्रमण के 187 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 22,262 हो गयी है। वडोदरा में 68 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में सूरत में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए। 

पिछले 24 घंटे में सूरत में 249 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7001 हो गयी है। जिले में मृतकों की संख्या 266 हो गयी है। अहमदाबाद के बाद सूरत में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। सूरत में 76 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। यहां पर अब तक 4209 मरीज ठीक हो चुके हैं। पान दुकानों, हीरा तराशने की इकाइयों को बंद करने तथा कटारग्राम, वराछा और सरथाना इलाके में रेहड़ी पटरी लगाने पर रोक लगाए जाने के बावजूद शहर के इन तीन इलाकों में संक्रमण बढ़ रहा है। 

कांग्रेस के कोविड-19 से संक्रमित एक वरिष्ठ नेता को मंगलवार को वेंटिलेटर पर रखा गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 66 वर्षीय कांग्रेस नेता इससे पहले केंद्र की संप्रग सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनकी हालत स्थिर है। बहरहाल, सूरत से भाजपा विधायक और बनासकांठा जिले के कांग्रेस विधायक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया