लाइव न्यूज़ :

76th Republic Day: ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह?, एडवाइजरी जारी, 27-28 जनवरी को इन रास्ते पर जानें से बचिए, देखें गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2025 06:40 IST

76th Republic Day: विजय चौक सोमवार व मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे76th Republic Day: बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है।76th Republic Day: सोमवार व मंगलवार के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। 76th Republic Day: कर्तव्य पथ (विजय चौक और 'सी'-हेक्सागन के बीच) पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

76th Republic Day: दिल्ली पुलिस ने बुधवार के बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। गणतंत्र दिवस उत्सव का समापन होता है। भारतीय वायु सेना के बैंड ने रायसीना हिल्स में बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए रिहर्सल के दौरान मार्च किया था। एडवाइजरी के अनुसार विजय चौक, जहां बीटिंग रिट्रीट आयोजित होता है, सोमवार और मंगलवार (27 और 28 जनवरी) दोनों दिन दोपहर 2 बजे से रात 9.30 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के अभ्यास के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। परामर्श के अनुसार, विजय चौक सोमवार व मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।

 

बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है। परामर्श में कहा गया है कि रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद चौराहे से कृषि भवन चौराहे तक), रायसीना रोड (कृषि भवन चौराहे से विजय चौक की ओर), दारा शिकोह रोड चौराहे, कृष्ण मेनन मार्ग चौराहे, सुनहरी मस्जिद चौराहे से विजय चौक तक तथा कर्तव्य पथ (विजय चौक और 'सी'-हेक्सागन के बीच) पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

मोटर वाहन चालकों और आम जनता को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि समेत वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

परामर्श में कहा गया है कि रिहर्सल को सुविधाजनक बनाने और विजय चौक तथा इंडिया गेट के आसपास यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सोमवार व मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक डीटीसी तथा अन्य सिटी बसों को उनके सामान्य मार्गों से हटा दिया जाएगा। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्लीइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील