लाइव न्यूज़ :

लालकिले की प्राचीर से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद पर हमला, पीएम मोदी ने कहा-कुछ लोग भ्रष्टाचारियों पर रहम करते हैं!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2022 15:15 IST

75th Independence Day: लाल किले की प्राचीर से लगातार नौवीं बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व भर में फैले भारत प्रेमियों और भारतीयों को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई दी

Open in App
ठळक मुद्देआज जब अमृत काल की पहली प्रभात है।हमें इस 25 साल में विकसित भारत बना कर ही रहना है।अपनी आंखों के सामने इसे कर के दिखाना है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को कहा कि आज जब देश ‘‘अमृत काल’’ में प्रवेश कर रहा है तो भ्रष्टाचार और परिवारवाद दो ऐसी प्रमुख चुनौतियां हैं जो राजनीति तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने देशवासियों से इन विकृतियों से नफरत करने और अगले 25 सालों में ‘‘विकसित भारत’’ सुनिश्चित करने के लिए ‘‘पंच प्रण’’ लेने का आह्वान किया।

आज का दिन ना सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि यह एक पुण्य पड़ाव, एक नयी राह, एक नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का शुभ अवसर भी है। प्रधानमंत्री ने 2024 लोकसभा का ब्लू प्रिंट पेश कर दिया। यानी आम चुनाव में परिवारवाद पर पीएम हमला करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम ने कहा है कि देश के शीर्ष पर बैठे अन्य संस्थानों में भी परिवारवाद है जो देश के लिए घातक है। आज ये बात दुनिया मानने लगी है। इसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस को बुरा क्यों लग रहा है? क्योंकि कांग्रेस राजनीति में परिवारवाद और भ्रष्टाचार का जनक है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PM ने एक बहुत सही बात कही कि अब खेलों और अन्य क्षेत्रों में हमारे इतने अधिक मेडल आ रहे हैं तो ऐसा तो नहीं कि पहले ये प्रतिभा नहीं थी। लेकिन भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण जिनमें प्रतिभा है, सामने आने का मौका मिलना चाहिए था।

प्रधानमंत्री ने भारत को ‘‘लोकतंत्र की जननी’’ बताया और कहा, ‘‘हमारे देश ने साबित कर दिखाया है कि हमारे पास हमारी विविधता से अंतर्निहित ताकत है और राष्ट्रभक्ति का धागा भारत को अटूट बनाता है।’’ पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामे के ऊपर नीले रंग का जैकेट तथा तिरंगे की धारियों वाला सफेद रंग का साफा पहने मोदी ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं, अगले 25 वर्ष हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।’’

भ्रष्टाचार और परिवारवाद को दो बड़ी चुनौतियां और विकृतियां करार देते हुए मोदी ने कहा कि अगर समय रहते इनका समाधान नहीं किया गया तो यह विकराल रूप ले सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत जैसे लोकतंत्र में जहां लोग गरीबी से जूझ रहे हैं, तब यह दृश्य देखने को मिलते हैं कि एक तरफ वह लोग हैं जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है... दूसरी तरफ वह लोग हैं, जिनके पास अपना चोरी किया हुआ माल रखने के लिए जगह नहीं है... यह स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना है।’’

उन्होंने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में बैंकों को लूट-लूट करके भाग गए, उनकी संपत्तियां जब्त करके वापस लाने की कोशिश जारी है। मोदी ने कहा, ‘‘कई लोगों को जेलों में जीने के लिए मजबूर करके रखा हुआ है... हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनको लौटना पड़े... वह स्थिति हम पैदा करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे अब बच नहीं पाएंगे...इस मिजाज के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में हिंदुस्तान कदम रख रहा है। भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा है...इसके खिलाफ लड़ाई तेज करनी है व इसे निर्णायक मोड़ पर लेकर जाना ही है।’’

उन्होंने इस लड़ाई में देशवासियों का सहयोग मांगा और कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार के प्रति नफरत दिखती है और वह व्यक्त भी होती है लेकिन कभी-कभी भ्रष्टाचारियों के प्रति उदारता भी दिखाई जाती है जो शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग तो इस हद तक चले जाते हैं कि अदालत में सजा हो चुकी हो... भ्रष्टाचार सिद्ध हो चुका हो... जेल जाना तय हो चुका हो... जेल गुजार रहे हों... इसके बावजूद उनका महिमामंडन करने में लगे रहते हैं, उनकी शान शौकत में लगे रहते हैं, उनकी प्रतिष्ठा बनाने में लगे रहते हैं।’’

मोदी ने कहा कि जब तक समाज में गंदगी के प्रति नफरत नहीं होती है, स्वच्छता के प्रति चेतना भी नहीं जागती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के प्रति नफरत का भाव पैदा नहीं होता, सामाजिक रूप से उसे नीचा देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाता, तब तक यह मानसिकता खत्म नहीं होने वाली है।

इसलिए भ्रष्टाचार के प्रति भी और भ्रष्टाचारियों के प्रति भी हमें बहुत जागरूक होने की जरूरत है।’’ भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ हल्ला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से राजनीति के क्षेत्र की इस बुराई ने हिंदुस्तान की हर संस्था में परिवारवाद को पोषित कर दिया है।

मोदी ने हिंदुस्तान की ‘‘राजनीति के शुद्धिकरण’’ के लिए परिवारवादी मानसिकता से मुक्ति को अनिवार्य बताया। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए इसे चयन में पारदर्शिता लाने और भाई-भतीजावाद खत्म होने का असर बताया। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि दुनिया के खेल के मैदानों में तिरंगा लहरा रहा है और राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

करीब 82 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 साल की यात्रा को देश के लिए ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण’’ करार दिया और ‘‘अमृत काल’’ में विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन के ‘‘पंच प्रण’’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पंच प्रण को लेकर 2047 तक चलना है। जब आजादी के 100 साल होंगे, आजादी के दीवानों के सारे सपने पूरा करने का जिम्मा उठा करके चलना है।’’

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीहर घर तिरंगाकांग्रेसममता बनर्जीआरजेडीनीतीश कुमारआजादी का अमृत महोत्सव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल