लाइव न्यूज़ :

74वें स्वतंत्रता दिवसः कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से प्रसारित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2020 21:53 IST

राष्ट्रपति सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। उसके बाद अंग्रेजी संस्करण जारी होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात्रि साढे नौ बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति का संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। उसके बाद अंग्रेजी संस्करण जारी होगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात्रि साढे नौ बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा। 

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए की गई ‘ड्रेस रिहर्सल’

दिल्ली के लाल किले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बृहस्पतिवार को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ की गई। थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों ने मुगल काल में बने इस किले में मार्च किया। पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा, ‘‘सुरक्षा कर्मी तड़के तीन बजे पहुंचे। प्रधानमंत्री के वाहनों का काफिला सुबह सात बजकर 18 मिनट पर पहुंचा। रिहर्सल सुबह करीब नौ बजे सफलतापूर्वक समाप्त हो गई।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का वाहनों का काफिला परिसर पर देरी से पहुंचा था। रिहर्सल के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध किए गए थे और यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पहले लाल किले को आमजन के लिए पहले की बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह और ड्रेस रिहर्सल से पहले यात्रा परामर्श जारी किया था, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों का सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने यहां लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित लोगों को सलाह दी थी कि उन्हें यदि कार्यक्रम से पहले दो सप्ताह में कोविड-19 का कोई लक्षण महसूस हुआ है, तो वे कार्यक्रम में हिस्सा लेने से परहेज करें।

पुलिस ने आमंत्रित लोगों से यह भी अनुरोध किया कि वे गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पालन करें। पुलिस ने बताया कि इस अवसर पर लाल किले पर लगभग 4,000 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे और वे एक दूसरे से दूरी बनाये रखेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का हिस्सा होने वाले 350 से अधिक दिल्ली पुलिसकर्मियों को एहतियात के तौर पर पृथक-वास में भेजा गया है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसरामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज