लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विशाखापट्टनम जैसा हादसा, पेपर मिल में हुआ गैस लीक, 3 मजदूरों की हालत गंभीर

By निखिल वर्मा | Updated: May 7, 2020 16:34 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुसौर तेतला गांव में शक्ति पेपर मिल क्लोरीन टंकी सफाई के दौरान हादसा हुआ है. घायल मजदूरों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को राजधानी रायपुर रेफर किया गया है.इससे पहले विशाखापट्टनम में गैस रिसाव के चलते आज 11 लोगों की मौत हुई है

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गैस लीक का मामला सामने आया है। रायगढ़ जिले की एक पेपर मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए हैं। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले के तेतला गांव में स्थित शक्ति पेपर मिल में बुधवार शाम जहरीली गैस की चपेट में आने से सात मजदूर बीमार हो गए। सिंह ने बताया कि बुधवार को मजदूर एक टंकी की सफाई कर रहे थे कि तभी वे गैस की चपेट में आ गए। लेकिन मिल के मालिक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। आज जब अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो तब मामला सामने आया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मिल बंद थी। मिल मालिक मिल चालू करने के लिए सफाई का कार्य कर करा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सफाई के दौरान सात मजदूर किसी जहरीली गैस के संपर्क में आए और बीमार हो गए। घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है जिससे घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सके। जल्द ही इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक संयंत्र से हुए गैस रिसाव से 11  लोगों की मौत हो गई है। विशाखापट्टनम के पास गोपालपत्तनम के तहत आने वाले वेंकेटपुरम गांव में स्थित एलजी पॉलिमर्स लिमिटेड के संयंत्र से स्टीरिन गैस के रिसाव के कारण सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। विशाखापट्टनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में कम से कम 246 लोगों का इलाज चल रहा है और उनमें से 20 वेंटिलेटर पर हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़रायगढ़आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसविशाखापट्टनम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत