लाइव न्यूज़ :

7 Exit Polls का दावा: MP-छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त, तेलंगाना में TRS

By भाषा | Updated: December 7, 2018 23:03 IST

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेताओं ने कहा है कि वे अपने शासन वाले तीनों राज्यों (मप्र, छत्तीसगढ और राजस्थान) में सत्ता में कायम रहने को लेकर आश्वस्त हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि 11 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने पर यह पता चल जाएगा कि उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। 

भाजपा शासित तीन राज्यों सहित कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी दलों की धड़कने बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम जारी एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है, जबकि राजस्थान में विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) बहुमत हासिल कर सकती है।एग्जिट पोल में यह भी अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में कायम रहेगी। हालांकि, मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा बनने की संभावना है जहां कांग्रेस सत्ता में है। इन सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश (मप्र), छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अभी भाजपा का शासन है। 

जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

- रिपब्लिक टीवी - जन की बात ने 230 सदस्यीय मप्र विधानसभा में भाजपा को 108 - 128 सीटें और कांग्रेस को 95 - 115 सीटें दी हैं। वहीं इंडिया टुडे - एक्सिस के मुताबिक भगवा पार्टी को 102 - 120 सीटें, जबकि कांग्रेस को 104 - 122 सीटें मिल सकती हैं।- हालांकि, टाइम्स नाऊ - सीएनएक्स एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को बहुमत हासिल होने का अनुमान लगाया है। इसने भाजपा को 126 सीटें जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी है। - वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है। इसके मुताबिक भाजपा को 94 सीटें मिलेंगी। - छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए रिपब्लिक - सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 35 - 43 सीटें और कांग्रेस को 40- 50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

- न्यूज नेशन ने चुनाव नतीजों के अपने अनुमान में भाजपा को 38 - 42 सीटें कांग्रेस को 40 - 44 सीटें देकर दोनों दलों में कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, टाइम्स नाऊ - सीएनएक्स ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को साधारण बहुमत देते हुए कहा कि यह 46 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि विपक्षी कांग्रेस के 35 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। एबीपी न्यूज ने कहा कि भाजपा 52 सीटों पर जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। - वहीं, इंडिया टुडे - एक्सिस ने अनुमान लगाया है कि 55 - 65 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह के शासन पर विराम लगा सकती है। इसके मुताबिक भाजपा 21 - 31 सीटों तक सिमट जाएगी। सभी एग्जिट पोल में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) और बसपा क्रमश: तीन और आठ सीटें जीत सकती हैं। इससे उन्हें त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में ‘‘किंग मेकर’’ के तौर पर उभरने का मौका मिल सकता है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि वे अपने शासन वाले तीनों राज्यों (मप्र, छत्तीसगढ और राजस्थान) में सत्ता में कायम रहने को लेकर आश्वस्त हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि 11 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने पर यह पता चल जाएगा कि उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में लौट सकती है। इंडिया टुडे - एक्सिस के मुताबिक विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों में 119 - 141 सीटें जीत सकती है। वहीं, भाजपा को 55 - 72 सीटें मिल सकती है। टाइम्स नाऊ - सीएनएक्स के अनुमानों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें जबकि भाजपा को 85 सीटें मिल सकती है। हालांकि, रिपब्लिक टीवी - जन की बात के अनुमानों में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया गया है। इसने कांग्रेस को 81-101 और भाजपा को 83-103 सीटें दी है। एग्जिट पोल में इस बारे में करीब - करीब सर्वसम्मति है कि समय से पहले चुनाव कराने का टीआरएस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का दाव उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है और वह सत्ता में बने रहेंगे। रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाऊ के अनुमान के मुताबिक 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में टीआरएस को क्रमश: 50- 65 और 66 सीटें मिल सकती है। टीवी 9 तेलुगू और इंडिया टूडे के अनुमानों के मुताबिक यह आंकड़ा क्रमश 75-85 और 75-91 रह सकता है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में टीआरएस और कांग्रेस - तेदेपा गठजोड़ के बीच कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया गया है।टाइम्स नाऊ -सीएनएक्स के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम (कुल 40 सीटों) में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती हैं। इसने मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। राज्य में कांग्रेस लगातार दो कार्यकाल में सत्ता में हैं। मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सराजस्‍थान चुनावतेलंगाना चुनावमध्य प्रदेश चुनावमिज़ोरम चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTelangana Municipal Elections 2026: 2996 वार्डों में मतदान जारी, बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस में कांटे की टक्कर

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतएक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ जीतेगी 131 से 151 सीटें, उद्धव की शिवसेना को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर