लाइव न्यूज़ :

69वें गणतंत्र दिवस का सीमा पर भी जश्न, बीएसएफ ने पाकिस्तानी सैनिकों को खिलाफ मिठाई

By IANS | Updated: January 26, 2018 10:29 IST

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। देश में हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Open in App

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पकिस्तानी रेंजर्स को शुभकामनाएं देने और मिठाइयों को आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बार-बार संघर्षविराम उलल्ंघन से भारत के कई जवान शहीद हुए हैं और स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं। 

पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ महीनों से लगातार हो रहे संघर्षविराम उल्लंघन से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तनाव बना हुआ है।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स को गुरुवार को बता दिया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों की आदान-प्रदान नहीं होगा। 

दोनों देशों के बॉर्डर गार्ड बीते कई वर्षो से बड़े धार्मिक अवसरों जैसे ईद, दिवाली और स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करते आए हैं। 

बीते चार-पांच वर्षो में कुछ अवसरों पर बॉर्डर गार्ड ने मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया है। 

मिठाइयों का आदान-प्रदान कार्यक्रम मुख्य रूप से अमृतसर से 30 किलोमीटर दूर अटारी-वाघा संयुक्त जांच चौकी पर होता है। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला