लाइव न्यूज़ :

Coronavirus ने कोलकाता में 69 साल के डॉक्टर की ली जान, लगातार दो दिन में दो डॉक्टरों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2020 15:31 IST

पश्चिम बंगाल हेल्थ सर्विसेज के सहायक निदेशक डॉक्टर बिप्लब कांति दासगुप्ता के बाद एक 69 वर्षीय डॉक्टर ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो दिन में दो डॉक्टरों की कोरोना से मौतपश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के संगठन वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने कहा है कि राज्य के सभी स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना टेस्टिंग की जाए

कोलकाताकोलकाता में 69 साल के एक डॉक्टर की कोरोना से सोमवार रात एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जाने-माने ऑर्थोपेडिक को 14 अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र के अनुसार 'वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 17 अप्रैल से वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और आखिरकार सोमवार रात 9.15 बजे उनकी मौत हो गई।'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले रविवार को भी कोरोना ड्यूटी पर काम कर रहे एक सीनियर डॉक्टर की इसी अस्पताल में मौत हो गई थी। वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

बेलियाघाटा संक्रामक रोग अस्पताल में पश्चिम बंगाल हेल्थ सर्विसेज के सहायक निदेशक (इक्यूपमेंट एंड स्टोर्स) डॉक्टर बिप्लब कांति दासगुप्ता को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें साल्ट लेक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां 60 वर्षीय डॉक्टर की मृत्यु हो गई। 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जताया था शोक

डॉक्टर बिप्लब कांति दासगुप्ता के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'स्वास्थ्य सेवा विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर बिप्लब कांति दासगुप्ता का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। मानवता के लिए उनका बलिदास सदैव हमारे दिल में रहेगा। हमारे कोरोना स्वास्थ्य योद्धा और मजबूती से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। मेरी संवेदनाएं दासगुप्ता के परिवारजनों के साथ हैं।'

राज्य में बढ़े कोरोना पॉजिटिव मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक कुल 697 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 20 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 109 लोग ऐसे हैं जोकि या तो ठीक ही गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?