लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6741 नये मामले सामने आए, 213 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2020 20:31 IST

भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या 17.2 है जबकि कई अन्य देशों में यह भारत की तुलना में 35 गुना तक ज्यादा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 657 है।देश में कोरोना के कुल मामलों का 86 फीसदी हिस्सा 10 राज्यों में है।

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को 6,741 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,67,665 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 213 और लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई।

विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 की वजह से होने वाली मौतों की संख्या 10,695 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में कुल 4,500 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अबतक राज्य में कुल 1,49,007 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक इस समय महाराष्ट्र में 1,07,665 मरीज उपचाराधीन हैं।  

देश में कोरोना संक्रमण के मामले-

बता दें कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 657 है। हम दुनिया के उन देशों में से हैं जिनमें प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सबसे कम हैं।

भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या 17.2 है जबकि कई अन्य देशों में यह भारत की तुलना में 35 गुना तक ज्यादा है। 

देश में कोरोना के कुल मामलों का 86 फीसदी हिस्सा 10 राज्यों में है। इनमें से दो राज्यों- महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 50 फीसदी से ज्यादा मामले हैं। अन्य आठ राज्यों में 36 फीसदी मामले हैं। 

देश में सक्रिय मामलों की तुलना में 1.8 गुना ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। भारत में मई में रिकवरी रेट लगभग 26 फीसदी था। मई के अंत तक यह लगभग 48 फीसदी हो गया और जुलाई आने तक यह लगभग 63 फीसदी हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज