लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 67,208 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71 दिन बाद सबसे कम

By भाषा | Updated: June 17, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,330 और लोगों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,81,903 पर पहुंच गयी।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.93 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 38,692 की कमी आई है।

बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,31,249 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 38,52,38,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। देश भर में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 की कुल 26,55,19,251 खुराक लोगों को लगायी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 3.99 प्रतिशत रह गयी है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 35वें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों से अधिक है। अब तक कुल 2,84,91,670 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गयी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

जिन 2,330 और लोगों ने जान गंवाई है उनमें से 1,236 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 270 की तमिलनाडु, 148 की कर्नाटक और 147 लोगों की मौत केरल में हुई।

देश में इस महामारी से अब तक 3,81,903 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,15,390 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 33,296 की कर्नाटक, 30,338 की तमिलनाडु, 24,876 की दिल्ली, 21,963 की उत्तर प्रदेश, 17,118 की पश्चिम बंगाल, 15,698 की पंजाब और 13,354 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए