लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 6580 नए मामले, 46 की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच नवंबर केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6580 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 46 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में कुल मामले 50,01,835 पहुंच गए हैं और मृतक संख्या 33,048 हो गई है।

सबसे ज्यादा 878 मामले तिरुवनंतपुरम जिले में मिले। इसके बाद एर्नाकुलम जिले में 791 और त्रिशूर जिले में 743 संक्रमितों की पुष्टि हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,085 लोग संक्रामक रोग से उबरे भी हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 48,94,435 हो गई है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 73,733 हैं जिनमें से सिर्फ 7.3 प्रतिशत अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि लक्षित आबादी के 95 फीसदी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगा दी गई है जबकि 53.2 प्रतिशत जनसंख्या को टीके की दोनों खुराकें लगा दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल