लाइव न्यूज़ :

मोटापा घटाने के 53 ऑपरेशन, 13 घंटे 20 मिनट के भीतर, 182 KG का मरीज भी, इंदौर सर्जन के नाम रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: May 9, 2019 19:03 IST

सर्जन मोहित भंडारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी अगुवाई वाले 11 सदस्यीय दल ने एक मई को सुबह छह बजे से अलग-अलग बेरियाट्रिक सर्जरी (मोटापा घटाने के ऑपरेशन) का सिलसिला शुरू किया जो शाम सात बजकर 20 मिनट तक चला।

Open in App
ठळक मुद्दे35 महिलाओं समेत कुल 53 लोगों का मोटापा घटाने के सिलसिलेवार ऑपरेशन किये गये। बेरियाट्रिक सर्जरी से गुजरने वाले इन 53 लोगों में बांग्लादेश और केन्या का एक-एक मरीज शामिल हैं।

डॉक्टरों के विशेषज्ञ दल ने यहां महज 13 घंटे 20 मिनट में 53 लोगों का मोटापा घटाने की सर्जरी करने का दावा किया है, जिनमें 182 किलोग्राम के बेहद भारी वजन वाला मरीज शामिल है। इस कारनामे को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कीर्तिमान के रूप में मान्यता देते हुए दल के अगुवा सर्जन के नाम प्रमाणपत्र जारी किया है।

सर्जन मोहित भंडारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी अगुवाई वाले 11 सदस्यीय दल ने एक मई को सुबह छह बजे से अलग-अलग बेरियाट्रिक सर्जरी (मोटापा घटाने के ऑपरेशन) का सिलसिला शुरू किया जो शाम सात बजकर 20 मिनट तक चला।

इस दौरान 35 महिलाओं समेत कुल 53 लोगों का मोटापा घटाने के सिलसिलेवार ऑपरेशन किये गये। उन्होंने बताया कि बेरियाट्रिक सर्जरी से गुजरने वाले इन 53 लोगों में बांग्लादेश और केन्या का एक-एक मरीज शामिल हैं। इन मरीजों की उम्र 23 से 68 वर्ष के बीच है।

भंडारी ने बताया, "100 किलोग्राम से लेकर 182 किलोग्राम तक के वजन वाले ये मरीज मोटापे के कारण मधुमेह, हाइपरटेंशन, स्लीप एपनिया और कुछ अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। इनमें से कुछ मरीज तो ऐसे थे कि जिनकी जिंदगी अत्यधिक वजन के कारण अपने घर में सिमट कर रह गयी थी।’’ उन्होंने बताया कि बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद सभी 53 मरीजों की हालत पर नजर रखे जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

टॅग्स :इंदौरइंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो