लाइव न्यूज़ :

बालासोर रेल हादसे में मारे गए 52 लोगों की अब तक नहीं हुई पहचान, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

By भाषा | Updated: July 3, 2023 16:30 IST

बालासोर रेल हादसे में मारे गए कई लोगों के शव की पहचान अभी भी की जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अभी भी 52 लोगों के शव की पहचान नहीं हो सकी है। यह रेल हादसा 2 जून को हुआ था।

Open in App

भुवनेश्वर: बालासोर रेल हादसे में मारे गए करीब 50 लोगों की पहचान अबतक नहीं की जा सकी और उनके शव अब भी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रखे हुए हैं। इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने दो पीड़ितों के अवशेषों का यहां सत्य नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर में हादसे में मारे गए 81 लोगों के शव रखे गए थे जिनमें से 29 शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिये की गई। पहचाने गए 29 शवों में से 22 का रविवार को दाह संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘मौजूदा समय में ट्रेन हादसे में मारे गए 52 पीड़ितों के शव एम्स, भुवनेश्वर में रखे गए हैं।’’ बीएमसी के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जिन दो लोगों के शवों का दाह संस्कार किया गया है उनकी पहचान झारखंड निवासी दिनेश यादव (31) और बिहार निवासी सुरेश राय (23) के तौर पर की गई है।

अधिकारी के मुताबिक दो जून को बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कुल 293 यात्रियों की मौत हुई थी जिनमें से 287 यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई थी जबकि छह अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर ने ट्रेन हादसे के तीन पीड़ितों के शव उनके पैतृक निवास भेजने की व्यवस्था की थी जिनमें से एक मृतक का परिवार, शव को बिहार स्थित अपने पैतृक गांव ले गया जबकि दो अन्य पीड़ितों के परिवार लंबी यात्रा के मद्देनजर पार्थिव शरीर ले जाने को इच्छुक नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि दोनों परिवारों को बीएमसी ने भुवनेश्वर स्थित श्मशान भूमि में शव के दाह संस्कार की मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि एक ही शव के कई दावेदार होने की वजह से डीएनए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारी ने बाकी बचे 52 शवों के बारे में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डीएनए जांच के नतीजे अगले दो तीन दिन में आ जाएंगे।’’

गौरतलब है कि दो जून को बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी और दो एक्सप्रेस ट्रेने दुर्घटना की शिकार हो गई थीं जिनमें पश्चिम बंगाल के शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक खड़ी हुई मालगाड़ी शामिल थी।

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज