लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को मांगी गई थीं 500 कंपनियां, मिलेंगी महज 350, इसलिए प्रशिक्षु जवानों को भी किया जाएगा तैनात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 28, 2022 16:50 IST

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय सुरक्षाबलों की 500 से ज्यादा कंपनियां मांगी गई थीं लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय 10 जून से केवल 350 कंपनियां को ही भेजने पर राजी हुआ है। इस कारण से सुरक्षा व्यवस्था में अब प्रशिक्षु जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में इस बार प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जाएगाकेंद्र से अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 500 कंपनियां मांगी गई थीं लेकिन केवल 350 कंपनियां ही मिली हैंइसलिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के करीब 50 हजार प्रशिक्षु जवान भी सुरक्षा में शामिल किये जाएंगे

जम्मू: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था इस बार प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के हवाले भी होगी जिन्हें हजारों की संख्या में इसलिए तैनात किया जाएगा क्योंकि प्रदेश सरकार ने जितने सुरक्षाबल केंद्र से अमरनाथ यात्रा के लिए मांगे हैं, उतने उसे मुहैया नहीं करवाए जा रहे हैं।

सरकारी तौर पर इसे स्वीकार किया गया है कि केंद्रीय सुरक्षाबलों की 500 से ज्यादा कंपनियां मांगी गई थीं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय 10 जून से केवल 350 कंपनियां को ही भेजने पर राजी हुआ है। ऐसे में 150 के करीब कंपनियों की कमी को अब जम्मू कश्मीर पुलिस के 7 प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं से पूरी की जाएगी।

केंद्रीय सुरक्षाबलों की 350 कंपनियों के अतिरिक्त एक लाख के करीब प्रदेश पुलिस के जवान और 30 हजार के करीब एसपीओ को भी इस बार अमरनाथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि सेनाधिकारी कह चुके हैं कि इस बार अगर यात्रा में पिछली बार से दोगुनी से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे तो खतरा भी दोगुना होगा, जिस कारण दोगुने सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है।

हालांकि सेना और बीएसएफ को भी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगाया जाएगा पर वे बाहरी ग्रिड की ही सुरत्रा को देखेंगे। वैसे भी सेना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले को फिलहाल आतंकी मुक्त बनाने अभियानों को छेड़े हुए है, जिस कारण कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंकी मारे जा रहे हैं।

एक अधिकारी के मुताबिक प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर अमरनाथ गुफा तक इस बार कुल मिलाकर दो लाख के करीब सुरक्षाकर्मी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर तैनात किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 50 हजार प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षु जवान व अधिकारी भी शामिल होंगें।

प्रदेश पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी कल एक बैठक में इस संबंध में पुलिस के अन्य अफसरों को निर्देश दिया था कि वे विजयपुर, शीरी, कठुआ, उधमपुर, मनीगाम, तलवाड़ा तथा लिथगाम में स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंपों के जवानों और अफसरों को अमरनाथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनाती के लिए तैयारी करें। इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राJammuजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल