लाइव न्यूज़ :

अम्फान चक्रवात के दौरान तैनात NDRF के लगभग 50 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: June 9, 2020 05:30 IST

पश्चिम बंगाल में तैनात कर्मियों में से एक कुछ दिन पहले संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके संपर्क में आये कर्मियों का परीक्षण किया गया। बल के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 50 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं जिन्हें चक्रवात अम्फान के दौरा तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअम्फान चक्रवात के दौरान तैनात किये गये NDRF के 50 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं।चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल से ओडिशा के कटक में अपने केंद्र में लौटने के बाद 170 से अधिक कर्मियों का परीक्षण किया गया।

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के दौरान तैनात किये गये राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कम से कम 50 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल से ओडिशा के कटक में अपने केंद्र में लौटने के बाद 170 से अधिक कर्मियों का परीक्षण किया गया।

दरअसल पश्चिम बंगाल में तैनात कर्मियों में से एक कुछ दिन पहले संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके संपर्क में आये कर्मियों का परीक्षण किया गया। बल के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 50 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं जिन्हें चक्रवात अम्फान के दौरा तैनात किया गया था। उनमें से करीब सारे बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे में और परीक्षण किये जा रहे है। संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि देश में कोविड-19 से 271 और लोगों की मौतों के साथ इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 7200 तक पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 9,983 नये मामले सामने आने के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार लगातार पांचवां दिन रहा है, जब देश में कोविड-19 के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,24,981 है, जबकि 1,24,429 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालओड़िसाचक्रवाती तूफान अम्फान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?