लाइव न्यूज़ :

यूपी: हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से 5 कांवड़ियों की हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल

By आजाद खान | Updated: July 16, 2023 08:27 IST

घटना की पुष्टि करते हुए मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने कहा है कि "पांच कांवरिया तीर्थयात्रियों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना तब घटी जब उनका डीजे वाला वाहन 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया था।"

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई है। यही नहीं कई और घायल भी हुए है जिनका अभी इलाज चल रहा है। घटना के स्थानियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जमकर हंगामा किया है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाईटेंशन ओवरहेड तार के संपर्क में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गई है और कई घायल भी हुए है जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानियों की भारी भीड़ वहां पहुंची थी और इसका विरोध किया था। 

भीड़ ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण इन कांवड़ियों की जान गई है। ऐसे में लोगों की भीड़ और हंगामे को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। उधर घायल दो कांवड़ियों की भी हालत बहुत खराब है और उनका इलाज भी जारी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना मेरठ जिले में शनिवार रात करीब 8 बजे घटी है जब कांवड़ियों की एक गाड़ी हरिद्वार से वापस आ रही थी। इसी बीच रास्ते में हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गई है। 

मामले में बोलते हुए मेरठ डीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि "पांच कांवरिया तीर्थयात्रियों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना तब घटी जब उनका डीजे वाला वाहन 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया था।" 

आसपास के लोगों के विरोध के बाद अतिरिक्त बल की हुई तैनाती

बता दें कि भगवान शिव के भक्त हरिद्वार से पवित्र जल लेकर लौट रहे थे तभी कथित तौर पर उनकी गाड़ी मेरठ के भवनपुर इलाके में हाई-टेंशन तार के संपर्क मे आ गई थी। घटना की जानकारी मिलती ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल कांवरियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन में से पांच कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया गया था।  इसके अलावा दो और कांवरिया की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

घटना से नाराज लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ मेरठ-परीक्षतगढ़ रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए स्थानियों ने नीचे लटक रहे हाईटेंशन तारों के रख-रखाव में अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया जिसे देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। इससे पहले दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक फ्लाईओवर पर एक टैक्सी ने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी थी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशHaridwarPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है