लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 47,092 नए मामले

By भाषा | Updated: September 2, 2021 10:34 IST

Open in App

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47,092 नए मामले आने के बाद संक्रमण की चपेट में अब तक आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,89,583 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,89,583 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 11,402 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत है, जो पिछले 69 दिन से तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। देश में अब तक कुल 3,20,28,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 81.09 लाख खुराक दी गई। देश में अब तक टीकों की कुल 66.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCancer Risk: नदी-नालों के किनारे रहने वालों को कैंसर का खतरा अधिक, ICMR की रिपोर्ट में खुलासा

स्वास्थ्यMpox Case Confirmed in India: भारत में एमपॉक्स मामले की हुई पुष्टि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया बयान

स्वास्थ्यMpox in India: विदेश से भारत लौटे 1 व्यक्ति में वायरस, जांच के बाद होगा खुलासा, अभी हालत स्थिर

भारतKolkata rape-murder: आज से स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर सड़क पर मुफ्त ओपीडी देंगे दिल्ली के डॉक्टर, जानें मामला

क्रिकेटBCCI को अब होगा करोड़ों का नुकसान! शराब-तंबाकू के विज्ञापनों में न दिखें क्रिकेटर, केंद्र ने ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने वाले एड पर रोक लगाने की दी सलाह

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत