लाइव न्यूज़ :

गुजरात: उना कांड के पीड़ितों समेत दलितों ने छोड़ा हिन्दू धर्म, सामूहिक रूप से बने बौद्ध

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2018 10:49 IST

गुजरात के ऊना के पास मोटा समाधियाला गांव में लगभग 45 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया है।

Open in App

ऊना, 30 अप्रैल:  गुजरात के ऊना के पास मोटा समाधियाला गांव में लगभग 45 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया है। 45 से ज्य़ादा हिंदुओं ने बौद्ध धर्म को स्वीकार किया है। खास बात है धर्म परिर्तन करने वालों में ऊना पिटाई कांड के पीड़ित भी शामिल थे।

 खबर के मुताबिक गिर सोमनाथ जिले के मोटा समढियाला गांव में ही परिवार ने धर्म परिवर्तन संस्कार में भाग लिया गया है। यह वही गांव है जहां करीब दो साल पहले इन लोगों को पीटा गया था। साल 2016 में इसी गांव में खुद को गौरक्षक बताने वाले लोगों ने वाश्रम सरवैया और उनके भाई पर गायों को मारने का आरोप लगाया गया था। 

जिसके बाद दलितों की पिटाई की घटना के बाद गुजरात में दलितों का गुस्सा फूट पड़ा और कई जगह विरोध प्रदर्शन हुएष कहा जा रहा है 2 साल तक इंसाफ ना मिलने पर इस घटना से नाराज़ कई लोगों ने रविवार को बौद्ध धर्म अपना लिया। ऊना के पीड़ितों ने पहले ही एलान कर दिया था कि रविवार को वह पूरे परिवार संग अपना धर्म बदल लेंगे। 

इतना ही नहीं इनका कहना है कि ये सभी लगातार अपने धर्म में भेदभाव का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनको गुजरात सरकार किसी तरह की मदद देने में नाकाम रही है। रविवार को हुए समारोह का आयोजन सरवैया परिवार ने किया था, जिसमें इसमें गुजरात के कई हिस्सों से आए दलितों ने भाग लिया था।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस सतर्क थी. ऊना से मोटा समाधियाला जाते वक्त कई जगहों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त नज़र आया। वही, जब ये प्रकरण हुआ था तो जिग्नेश मेवाणी इनके साथ नजर आए थे लेकिन रविवार को वो यहां नजर नहीं आए थे। वहीं, इन लोगों का कहना है कि बौद्ध धर्म इंसान को प्यार करना सिखाता है बजाए इसके कि सिर्फ गाय या किसी और जानवार से प्यार किया जाए।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत