लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 431 नए मामले सामने आए, दो महीने में सबसे अधिक

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 431 नए मामले सामने आए जो करीब दो महीने में सर्वाधिक मामले हैं, वहीं संक्रमित होने की दर 0.60 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हालिया बुलेटिन में बताया गया कि दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 10,936 हो गई है।

महानगर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को 409 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में बुधवार को 370 मामले और मंगलवार को 320 मामले आए थे। महानगर में बुधवार को संक्रमण से तीन लोगों की और मंगलवार को चार लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के 431 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 6,42,870 हो गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमितों की संख्या में ‘‘अचानक बढ़ोतरी’’ का मुख्य कारण लोगों का संतुष्ट हो जाना, कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना और ‘‘सब ठीक है’’ का रूख अपनाना है।

इसने कहा कि बृहस्पतिवार को गृह पृथक-वास में 1028 लोग थे जो शुक्रवार को बढ़कर 1097 हो गया। इसमें बताया गया कि अभी तक 6.29 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर