लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: April 6, 2021 08:41 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), छह अप्रैल पश्चिम बंगाल में मंगलवार तड़के 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, क्षेत्र में पिछले 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह सात बजकर सात मिनट पर आया और इसका केन्द्र सिलीगुड़ी से 64 किलोमीटर पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और दार्जिलिंग जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां घबराए लोग कुछ समय के लिए अपने घरों से बाहर आ गए थे। इसका प्रभाव सिक्किम में भी महसूस किया गया।

गौरतलब है कि सिक्किम में सोमवार रात 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप के झटके असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी महसूस किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 49 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'