लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा से 40 किलोग्राम हेरोइन बरामद

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:12 IST

Open in App

पंजाब के अमृतसर में पंजग्राईं इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास शनिवार तड़के करीब 40 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त अभियान के दौरान हेरोइन बरामद की गयी। अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर के घरिंदा का निवासी एवं कुख्यात तस्कर निर्मल सिंह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से आ रही हेरोइन की खेप लेने आएगा। यह सूचना बीएसएफ के साथ साझा की गयी और 39 पैकेट बरामद कर लिए गए जिनमें 40.810 किलोग्राम हेरोइन थी। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई से पाकिस्तान के तस्करों की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने 180 ग्राम अफीम और पाकिस्तान में तैयार दो प्लास्टिक पाइप बरामद करने के अलावा हेरोइन की बड़ी खेप को जब्त कर लिया। एसएसपी खुराना ने कहा कि पुलिस ने निर्मल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पिछले साल एक किलोग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में तरनतारन पुलिस द्वारा भी निर्मल वांछित है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी