लाइव न्यूज़ :

SBI को 4 दिन पहले ही पता था देश छोड़कर भागने वाला है विजय माल्या, SC के वकील का खुलासा

By धीरज पाल | Updated: September 14, 2018 08:23 IST

विजय माल्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील के दावे पर एसबीआई ने सफाई दी है। एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने मीडिया से बताया कि मैं अब एसबीआई के साथ नहीं हूं और आप वर्तमान एसबीआई प्रबंधन से प्रतिक्रियाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: शराब कारोबारी व भगौड़े विजय माल्या के एक बयान से देश की राजनीतिक पार्टियां सहित कई बैंक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विजय माल्या के बयान को लेकर एक ओर जहां विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है तो दूसरी ओर बीजेपी विजय माल्या के बयान से साफ मुकर गया। इस बीच विजय माल्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सलाह दी थी कि विजय माल्या को विदेश जाने से रोका जा सकता है। हालांकि एसबीआई ने कानूनी सलाह पर कार्यवाई नहीं की। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के वकील दुष्यंत दवे का कहना ने कहा कि उन्होंने एसबीआई प्रबंधन के शीर्ष से मिलकर उन्हें यह सलाह पेश की थी, कि विजय माल्या भारत से भाग सकता है। उन्होंने बताया कि एसबीआई से मेरी मुलाकात रविवार को 28 फरवरी, 2016 को हुआ था। दरअसल, दवे ने एसबीआई को माल्या का पासपोर्ट रद्द करने की सलाह दी थी। उन्होंने एसबीआई से कहा था कि वो सोमवार को एसबीआई का दरवाजा खटखटा सकते है।  

इसके अलावा उन्होंने बताया कि एसबीआई अध्यक्ष और शीर्ष पदों पर बैठे सरकार के लोग इस बैठक और मेरे द्वारा दी गई सलाह के बारे में जानते थे। हालांकि, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। " इसके बाद माल्या ने 4 दिन बाद माल्या ने देश छोड़ दिया। 

दवे के दावे पर एसबीआई ने दी सफाई

विजय माल्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील के दावे पर एसबीआई ने सफाई दी है। एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य ने मीडिया से बताया कि दवे कह सकते हैं कि उन्हें क्या कहना है। मैं अब एसबीआई के साथ नहीं हूं और आप वर्तमान एसबीआई प्रबंधन से प्रतिक्रियाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं। वहीं, एसबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस समेत लोन के सभी डिफॉल्ट मामलों से निपटने में बैंक या किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई है।

दवे ने कहा कि एसबीआई के कानूनी सलाहकार एसबीआई के चार शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के लिए आए थे। बैठक में इस बात पर सहमति हुई कि विजय माल्या को देश छोड़ने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से आदेश लेने कि लिए वो सोमवार को सुबह मिलेंगे। लेकिन एसबीआई के अधिकारी नहीं आएं।  आखिरकार जब विजय माल्या देश से भागने में कामयाब हो गया तो एसबीआई के नेतृत्व वाले 17 बैंकों ने 5 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। 

टॅग्स :विजय माल्यासुप्रीम कोर्टभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज