लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 5648 लोग हो चुके हैं ठीक, महामारी से अब तक 257 लोगों की गई है जान

By सुमित राय | Updated: June 5, 2020 16:16 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायर से अब तक 5648 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 257 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 3828 एक्टिव केस मौजूद हैं।अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि हम राज्य में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों पर नजर रख रहे हैं।12 लाख 80 हजार 833 मजदूर अब तक ट्रैक किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,163 सिमटोमेटिक हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच राहत की बात है कि राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3828 हैं, जबकि 5648 लोग अब तक इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3828 हैं और 5648 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव से 257 लोगों की मौत हुई है।"

उन्होंने बताया, "गुरुवार को प्रदेश में 12589 सैंपल्स की जांच की गई। कल पूल टेस्टिंग में 5-5 सैंपल्स के 1036 पूल और 10-10 सैंपल्स के 166 पूल लगाए गए।"

अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "हम आशा कार्यकर्ताओं की मदद से राज्य में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों पर नजर रख रहे हैं। 12 लाख 80 हजार 833 मजदूर अब तक ट्रैक किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,163 सिमटोमेटिक हैं। उनके नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए हैं।"

यूपी में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 9 हजार से ज्याद लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 9237 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 245 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में 5439 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और कोरोना के 3553 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 2.26 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 2 लाख 26 हजार 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 6348 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 1 लाख 9 हजार 461 लोग इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोविड-19 के 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशप्रवासी मजदूरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह