लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के बीच पार्टी करने पर कोलकाता के होटल से 37 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 10:33 IST

Open in App

कोलकाता, 11 जुलाई कोलकाता में पांच सितारा होटल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने पर शनिवार देर रात कम से कम 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कोलकाता में पार्क स्ट्रीट पर पार्क होटल में छापा मारकर दो महंगी कार और 38 मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान जब्त किए गए।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक खुफिया सूचना मिलने पर पार्क होटल पर देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर छापा मारा गया और कोविड संबंधी पाबंदियों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाकर पार्टी करने पर दूसरी तथा तीसरी मंजिल से 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘छापे के दौरान गिरफ्तार लोगों में से कुछ ने पुलिस अधिकारियों से साथ दुर्व्यवहार किया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो पायनियर डीजे डिस्क, एक एम्प्लीफायर, दो साउंड बॉक्स, एक डीजे लाइट, तीन हुक्के, शराब की चार बोतलें और एक गांजे की ‘पुड़ियां’ भी बरामद कीं।

उन्होंने बताया कि पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में आईपीसी और आपदा प्रबंधन कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज