लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 3.65 लाख और वृद्धों को मिलेगा‘ मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना’ का लाभ

By भाषा | Updated: February 4, 2021 01:55 IST

Open in App

रांची, तीन फरवरी झारखंड सरकार ने राज्य के लगभग तीन लाख 65 हजार अतिरिक्त असहाय वृद्धों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन देने की कार्ययोजना तैयार की है।

राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष में कुल 885 करोड़ रुपये की लागत से साठ वर्ष से अधिक उम्र के कुल सात लाख तीस हजार वृद्धों को ‘मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन’ देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को दी गयी जानकारी में बताया गया कि राज्य योजना अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री राज्य पेंशन योजना अंतर्गत अर्हता रखने वाले शत प्रतिशत व्यक्तियों को शामिल करने की मंजूरी मंत्रीपरिषद की बैठक में दी गई। इस स्वीकृति के उपरांत राज्य के कुल सात लाख 30 हजार वृद्धों को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा।

राज्य में 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धापेंशन योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी को प्रति माह एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता पहले से ही प्रदान की जाती है।

हालांकि, इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में तीन लाख 65 हजार लोग लाभांवित हो रहे हैं लेकिन मंत्रिमंडल के फैसले के बाद इनकी संख्या दोगुनी होकर सात लाख 30 हजार हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह