लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए, 15 फरवरी के बाद सबसे कम

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:16 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,626 नए मामले आए जो 15 फरवरी के बाद सबसे कम संख्या है। वहीं राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 37 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आए मामलों को मिलाकर अब तक राज्य में 64,89,800 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,37,811 मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि आठ मार्च के बाद कोविड-19 से सबसे कम दैनिक मौत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नए मामलों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक रही। गत 24 घंटों के दौरान 5,988 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 63,00,755 मरीज महामारी से उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 47,695 मरीज उपचाराधीन हैं।उन्होंने बताया कि सोमवार से पहले 15 फरवरी को सबसे कम 3,365 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसी प्रकार,इससे पहले आठ मार्च को 22 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में इस समय 3,03,169 लोग गृह पृथकवास में है जबकि 1,963 लोग संस्थागत पृथकवास में हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.09 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 1,45,457 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 5,49,99,475 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सबसे अधिक 805 नए मामले अहमदनगर जिले में आए जबकि पुणे जिले में 416 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मुंबई में सबसे अधिक पांच लोगों की मौत गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल