लाइव न्यूज़ :

लेटलतीफी के कारण 345 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: July 21, 2019 12:08 IST

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की अप्रैल 2019 की नवीनतम रपट के अनुसार, ‘‘1,453 परियोजनाओं की कुल मूल लागत 18,32,579.17 करोड़ रुपये थी। अब परियोजना खत्म होने तक इनकी अनुमानित लागत 21,61,313.18 करोड़ रुपये होगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह दिखाता है कि इन परियोजनाओं की लागत में 3,28,734.01 करोड़ रुपये का इजाफा हो चुका है।मंत्रालय 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है।

काम की सुस्त गति या अन्य कई कारणों से देशभर में 345 बुनियादी परियोजनाओं की लागत में कुल 3.28 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। ये सभी परियोजनाएं मूल रूप में 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली हैं।

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की अप्रैल 2019 की नवीनतम रपट के अनुसार, ‘‘1,453 परियोजनाओं की कुल मूल लागत 18,32,579.17 करोड़ रुपये थी। अब परियोजना खत्म होने तक इनकी अनुमानित लागत 21,61,313.18 करोड़ रुपये होगी।

यह दिखाता है कि इन परियोजनाओं की लागत में 3,28,734.01 करोड़ रुपये का इजाफा हो चुका है। यह मूल लागत से 17.94 प्रतिशत अधिक है।’’ मंत्रालय 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है।

इन 1,453 परियोजनाओं में से 345 की लागत में इजाफा हुआ है। जबकि 388 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं। रपट के अनुसार, अप्रैल 2019 तक इन 345 परियोजनाओं पर 8,84,906.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

यह इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 40.94 प्रतिशत है। हालांकि, रपट में कहा गया है कि नवीनतम कार्यक्रम के हिसाब से देखा जाए, तो देरी से चल रही परियोजनाओं की संख्या घटकर 317 रह जाएगी।

देरी से चल रही कुल 388 परियोजनाओं में से 121 परियोजनाएं एक से 12 महीने, 78 परियोजनाएं 13 से 24 महीने, 98 परियोजनाएं 25 से 60 महीने और 91 परियोजनाएं 61 या उससे अधिक महीने की देरी से चल रही हैं। 

टॅग्स :नितिन गडकरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण