लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:49 IST

Open in App

ईटानगर, 15 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। राज्य में शनिवार को 102 लोग स्वस्थ हुए, जबकि संक्रमण के 34 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15,792 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसोंग जम्पा ने बताया कि 102 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,421 हो गई।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 91.31 प्रतिशत हैं जबकि मृत्युदर 0.30 प्रतिशत है।

अरुणाचल प्रदेश में इस समय 1,323 लोग उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में इस बीमारी से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

संक्रमण के जो 34 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 13 कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, नौ वेस्ट कामेंग, छह ईस्ट सियांग और तीन लेपा राडा में सामने आए हैं। इसके अलावा चांगलांग, वेस्ट सियांग और लोअर सुबनसिरी में एक-एक मामला सामने आया।

एसएसओ ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में ईस्ट सियांग के चार विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं।

राज्य में अब तक 3,41,928 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 829 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर