लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 337 नए पदों मंजूरी, 46 एटीपी की सीधी भर्ती होगी

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:35 IST

Open in App

जयपुर, 16 दिसंबर राजस्थान सरकार ने संस्कृत शिक्षा, नगरीय विकास विभाग तथा विभिन्न अदालतों के लिए 337 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। साथ ही सुनियोजित नगरीय विकास के लिए सहायक नगर नियोजक (एटीपी) के 46 पदों पर भर्ती की भी स्वीकृति दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संस्कृत शिक्षा, आदिवासी क्षेत्र विकास (टीएडी) व नगरीय विकास विभाग तथा विभिन्न अदालतों के लिए 337 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी है। साथ ही सुनियोजित नगरीय विकास के लिए सहायक नगर नियोजक के 46 पदों पर भर्ती की भी स्वीकृति दी है।

इसके अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है और जरुरत के हिसाब से नये पदों को मंजूरी दी जा रही है।

इस मंजूरी के तहत संस्कृत शिक्षा विभाग में 308 नए शैक्षिक पदों का सृजन होगा। टीएडी में कॉलेज छात्रावास अधीक्षक के चार नए पद मंजूर किए गए हैं। नवसृजित आठ अदालतों के लिए 25 पदों को मंजूरी दी गयी है।

इसी तरह नगर नियोजन विभाग, विभिन्न प्राधिकरणों, न्यासों व अन्य स्वायत्तषासी संस्थाओं में सहायक नगर नियोजक तथा सहायक नगर नियोजक (पीआर) के 46 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने की सहमति दी गयी है।

एक अन्य फैसले में मुख्यमंत्री गहलोत ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निजी जल स्रोतों के नमूनों की रासायनिक व जीवाणु जांच की दर 1000 रुपये से घटाकर 600 रुपये किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण