लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 337 नए मामले

By भाषा | Updated: March 22, 2021 11:22 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 मार्च तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 337 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,03,455 हो गई है। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 1,671 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकारी बुलेटिन में 21 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़े दिये गए हैं, जिसके मुताबिक राज्य में कुल 2,958 रोगियों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 91 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा रंगारेड्डी में 37 और मल्काजगिरि जिले में 28 मामले सामने आए।

राज्य में बीते दस दिन से संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है। कुछ स्कूलों से बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। 21 मार्च को कुल 37,079 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 96,50,662 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को 181 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 2,98,826 हो गई है।

राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 98.47 प्रतिशत जबकि मृत्युदर 0.55 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल