लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 321 नए मामले

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 321 नये मामले सामने आये जो मार्च में लगातार दूसरे दिन 300 से अधिक का रोजाना आंकड़ा हैं। कोरोना वायरस के मामलों में आकस्मिक वृद्धि के चलते संक्रमण दर 0.60 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आंकड़े जारी किये।

शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत हुई थी और 312 नये मामले सामने आए थे।

यह बृहस्पतिवार को सामने आए 261 मामलों के लिहाज से भी संक्रमण के मामलों में खासा इजाफा है।

विभाग के अनुसार शनिवार को एक मरीज की मौत हो जाने के साथ ही यहां अबतक 10,919 लोग इस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी को कुल 585 मामले सामने आए थे जबकि चार जनवरी को संक्रमण के मामलों की संख्या 384 थी। इसके मुताबिक 11 जनवरी को दैनिक मामले घटकर 306 हो गए थे लेकिन 12 जनवरी को मामले बढ़कर 386 हो गए थे।

फरवरी में संक्रमण के मामलों में गिरावट शुरू हुई और 26 फरवरी को 256 मामले दर्ज किये गए जो साल के दूसरे महीने में एक दिन में दर्ज सबसे ज्यादा मामले थे।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल 1779 मरीज उपचाररत हैं। संक्रमण दर शुक्रवार के 0.53 प्रतिशत से बढ़कर 0.60प्रतिशत पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने मामलों में इस वृद्धि के लिए लेागों में ‘सबकुछ ठीकठाक होने की भावना’ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसी भावना के चलते वे कोविड-19 अनुकूल आचरण नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे