लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र में सोना ही सोना, तीन हजार टन GOLD का भंडार, 40 साल खुदाई के बाद हुआ संभव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 18:31 IST

सोनभद्र के महुली क्षेत्र और हरदी गांव की सोन पहाड़ी में सोने की खदान का पता चला है। बताया जा रहा है कि हरदी में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटिश काल में सोनभद्र के इस पहाड़ी को सोन पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। इस सोने की खदान का पता लगने में करीब 40 साल लग गए।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोने की खदान का पता चल गया है। इससे सोनभद्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने यहां की पहाड़ियों में करीब 3 हजार टन से ज्यादा सोना दबे होने की आशंका जताई है। इससे पूरे राज्य में हलचल सी मच गई है। बता दें कि सोनभद्र सोने के अलावा लोहा और कई खनिज संपदाएं बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनभद्र के महुली क्षेत्र और हरदी गांव की सोन पहाड़ी में सोने की खदान का पता चला है। बताया जा रहा है कि हरदी में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है।

वहीं सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार होने की बात कही जा रही है। वहीं, यूपी सरकार ने सोने के ब्लॉक के आवंटन का काम शुरू कर दिया। शासन ने ई टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों के नीलामी के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन कर किया है।

40 साल से अधिक लगा समय

माना जाता है कि ब्रिटिश काल में सोनभद्र के इस पहाड़ी को सोन पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। हालांकि अचानक से इन सोने की खदान का पता नहीं चला। बल्कि इस सोने की खदान का पता लगने में करीब 40 साल लग गए। बताया जा रहा है कि मौजूदा इतने सोने की कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपये है। जीएसआई खदान के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करा रही है। इसके लिए 2 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह