लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में 76 कोविड-19 पॉजिटिव

By प्रिया कुमारी | Updated: May 1, 2020 13:55 IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालुओं में 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।पंजाब के चिकित्सा ओम प्रकाश सोनी ने इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालुओं में 76 कोविड-19 पॉजिटिव पाए गएपंजाब में कोरोना के105 नए मामलों के साथ, COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 480 हो गई

महाराष्ट्र के नांदेड़ में श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे से पंजाब लौटे 300 श्रद्धालुओं में अब तक 76 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।  पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि सभी वापस आए लोगों का टेस्ट कराया गया है जिसमें से 76 लोगों की टेस्ट पॉजिटिव पाया गया हैं। एएनआई से बात करते हुए ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव होंगे।

उन्होंने कहा, 'और भी लोगों का टेस्ट किया जाएगा, हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे चिंता न करें और घर पर रहें। हम COVID-19 से लड़ने के लिए तैयार हैं और हम इस लड़ाई को जीतेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'इससे पहले अमृतसर में केवल पांच कोरोना पॉजिटिव केस थे। मुझे उम्मीद है कि जिन श्रद्धालुओं का पॉजिटिव टेस्ट किया गया है, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'

मालूम हो राज्य में गुरुवार को कोरोना के105 नए मामलों के साथ, COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 480 हो गई। जानकारी के अनुसार राज्य में एक्टिव 365 कोरोना संक्रमित मामले हैं। कोरोना संक्रमण से कुल 104 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 20  लोगों की जान चली गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटों में  भारत में COVID-19 से 73 मौते हुई हैं जबकि 1993 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 1147 हो गई। वहीं, संक्रमितों की तादाद 35,043 है। एक्टिव कोरोना केस 25007 हैं। अभी तक कुल 8888 ठीक हुए हैं। 

टॅग्स :पंजाबकोरोना वायरसमहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सपंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज