लाइव न्यूज़ :

राजधानी रूट की 15 जोड़ी विशेष ट्रेनों में करवा सकते हैं 30 दिन की अग्रिम बुकिंग, IRCTC के अलावा काउंटरों पर भी टिकट उपलब्ध

By भाषा | Updated: May 23, 2020 05:47 IST

30 days advance booking can be done for 15 pairs of special trains on Rajdhani Routes

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेल द्वारा राजधानी एक्सप्रेस के 15 रूटों पर चलायी जा रही विशेष ट्रेनों में यात्री अब 30 दिन की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं। इसकी टिकटें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा टिकट काउंटरों पर भी उपलब्ध होंगी।

भारतीय रेल द्वारा राजधानी एक्सप्रेस के 15 रूटों पर चलायी जा रही विशेष ट्रेनों में यात्री अब 30 दिन की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं। इसकी टिकटें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा टिकट काउंटरों पर भी उपलब्ध होंगी।

पहले केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही बुकिंग की सुविधा प्रदान की गयी थी। इन ट्रेनों की टिकट की बुकिंग अब कम्प्यूटराइज्ड पीआरएस केन्द्रों, डाकघरों, यात्री टिकट सुविधा केन्द्रों के साथ-साथ आईआरसीटीसी के मान्यता प्राप्त एजेंटों और सामान्य सेवा केन्द्रों से भी करायी जा सकती है।

भारतीय रेल ने कहा है, ‘‘इन ट्रेनों में अग्रिम सीटें आरक्षित कराने की अवधि सात दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गई है। हालांकि इन ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग नहीं होगी। ’’

रेलवे ने कहा है कि आरएसी, प्रतीक्षारत सूची के टिकट जारी होंगे लेकिन प्रतीक्षारत सूची वाले यात्रियों को ट्रेनों में सवार होने की इजाजत नहीं होगी।

रेलवे के मुताबिक पहले और दूसरे चार्ट के बीच करंट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी । रेलवे ने कहा है कि 31 मई से शुरू होने वाली यात्रा पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे । ये 15 जोड़ी ट्रेनें पूर्ण रूप से वातानुकूलित हैं और इनका परिचालन 12 मई से शुरू हुआ है।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीकोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत