लाइव न्यूज़ :

पंजाब: ‘‘पापा-पापा’’ कहते हुए रोता हुआ 3 साल का पाकिस्तानी बच्चा सीमा पार कर आ गया था भारत, बार्डर पर बच्चे को देख BSF ने किया यह काम

By आजाद खान | Updated: July 2, 2022 13:03 IST

आपको बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बार्डर एरिया में एक तीन साल का बच्चा गलती से सीमा पार कर भारत में आ गया था। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे उठा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान से भारत में एक तीन साल के बच्चे के आने की बात सामने आई है। यह बच्चा रो रहा था और पापा-पापा कह रहा था।बीएसएफ ने बाद में बच्चे को वापस पाकिस्तान भेज दिया था।

चंडीगढ़:पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान से एक तीन साल का बच्चा गलती से सीमा पार भारत आ गया था जिसे बीएसएफ के जवानों ने उनके मां-बाप को वापस कर दिया है। इस बारे में अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी है। 

यह घटना शुक्रवार शाम का है जब बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बच्चे को भारत की सीमा में रोते हुए देखा था। बीएसएफ के जवानों ने बच्चे को उठा लिया था और अपने बडे़ अधिकारी को इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद बच्चे को वापस करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। 

क्या है पूरा मामला

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार यह खबर मिली है कि पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बार्डर एरिया में एक तीन साल का बच्चा गलती से सीमा पार कर भारत आ गया था। 

उस बच्चे को शुक्रवार शाम सात बजे भारत के सीमा में बीएसएफ के जवानों ने देखा था। जवान के मुताबिक, बच्चा उन्हें रोते हुए हालत में ‘‘पापा, पापा’’ कहते हुए मिला था। इसके बाद जवान ने बच्चे को उठा लिया और बीएसएफ के फील्ड कमांडर को घटना की जानकारी दी थी। 

ऐसे बच्चा गया अपने मां-बाप के पास

जब जवान ने इस घटना की जानकारी अपने बड़े अधिकारी को दी तो मामले की पड़ताल करने के बाद बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने बच्चे को वापस उसके माता-पिता को पाकिस्तान भेजना चाहा। 

इसके लिए बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश की ताकि इस रोते हुए बच्चे को जल्द से जल्द उसके मां-बाप को सौंप दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश के तुरन्त बाद ही पाकिस्तानी रेंजर्स के सामने अधिकारियों ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया था। 

टॅग्स :भारतपाकिस्तानपंजाबchildसीमा सुरक्षा बलBorder Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज