लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल: हल्दिया में आईओसी रिफाइनरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, 44 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 21:16 IST

'इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन' (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक इकाई में 'शटडाउन' संबंधी कार्य के दौरान हुई। बयान में कहा गया कि आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 44 लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को कोलकाता के अस्पताल में कराया गया भर्तीआईओसी ने कहा 'शटडाउन' संबंधी कार्य के दौरान हुआ हादसा

हल्दिया: पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मंगलवार दोपहर को आईओसी रिफाइनरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 'इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन' (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक इकाई में 'शटडाउन' संबंधी कार्य के दौरान हुई। बयान में कहा गया कि आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। 

आईओसी के मुताबिक, आग बुझा दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 44 घायलों में से 37 को कोलकाता के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों को जल्द से जल्द कोलकाता पहुंचाने के लिए यातायात को ध्यान में रखते हुए ''ग्रीन कॉरिडोर'' तैयार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सात अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इस बीच, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रिफाइनरी में आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत पर शोक जताया। बनर्जी ने ट्वीट किया, '' दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए कोलकाता लाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।'' हल्दिया रिफाइनरी की प्रमुख इकाइयों में मरम्मत कार्य जारी है और इसी दौरान 'मोटर स्पिरिट क्वालिटी' इकाई में अपराह्न तीन बजे आग लग गई। कंपनी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

टॅग्स :IOCkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे