लाइव न्यूज़ :

बंगाल: भाटपारा हिंसा में दो लोगों की मौत, बीजेपी का तीन सदस्यीय दल करेगा दौरा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 21, 2019 17:25 IST

गुरुवार को भाटपारा में दो गुटों के बीच भयंकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए थे। इलाके में दोनों गुटों की ओर से बम बरसाए गए और गोलीबारी की गई। बाद में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और सैन्य बल को तैनात किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपंश्चिम बंगाल के भाटपारा इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत से सियासत गरमा गई है।बीजेपी की तीन सदस्यीय दल भाटपारा इलाके का दौरा करेगा।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में गुरुवार (20 जून) को दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। भारतीय जनता पार्टी का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाटपारा का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में एसएस अहलूवालिया, सत्यपाल सिंह और वीडी राम शामिल हैं। ये प्रतिनिधिमंडल शनिवार (22 जून) को भाटपारा पहुंचेगा। 

बता दें कि गुरुवार को भाटपारा में दो गुटों के बीच भयंकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए थे। इलाके में दोनों गुटों की ओर से बम बरसाए गए और गोलीबारी की गई। बाद में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और सैन्य बल को तैनात किया गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिसवालों ने भी कथित तौर पर गोलियां चलाईं। 

उत्तर 24 परगना जिले का भाटपारा ऐसा इलाका है जहां लोकसभा चुनाव के दौरान भी हिंसा की वारदातें हुई थीं और उसके बाद भी घटनाएं सामने आती रही हैं। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक झड़प में जो लोग मारे गए हैं, वे कथित तौर पर बीजेपी के समर्थक थे। कहा जा रहा है कि जब से अर्जुन सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं, तब से हिंसा की वारदातें बढ़ गई हैं। अर्जुन सिंह पहले तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने टीएमसी का दामन छोड़ दिया था और बीजेपी में आ गए थे। वह बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते। उन पर आरोप लग रहा है कि वह टीएमसी में फूट डालने का काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से टीएमसी नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव के बाद भारी संख्या में टीएमसी से बीजेपी में नेता का आना देखा गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पार्टी से नेताओं के जाने से टीएमसी पहले के मुकाबले कमजोर हो रही है और अपने दबदबे वाले इलाकों में नियंत्रण खो रही है। कहा जा रहा है कि उत्तर 24 परगना जिले की पांच नगर पालिकाओं पर से टीएमसी का नियंत्रण चला गया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभाटापाराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?