लाइव न्यूज़ :

टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन मामला: शाहिद बलवा, तीन अन्य ने पांच-पांच सौ पौधे लगाए

By भाषा | Updated: May 13, 2019 19:47 IST

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टूजी मामले में इन लोगों को बरी किये जाने को चुनौती दी है। अदालत ने फरवरी में स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के प्रमोटर बलवा, पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के तत्कालीन निजी सचिव आर के चंदोलिया, कुसेगांव फ्रूट्स एंड वेजीटेबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आसिफ बलवा तथा राजीव अग्रवाल को पांच-पांच सौ पौधे लगाने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक विशेष अदालत ने 21 दिसंबर 2017 को सीबीआई और ईडी के मामलों में राजा, कनिमोई और अन्य को बरी किया था। अदालत ने ईडी मामले में 17 अन्य लोगों को भी बरी किया था। इसी दिन, निचली अदालत ने राजा, कनिमोई तथा 15 अन्य को सीबीआई के टूजी मामले में बरी किया था। 

टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में बरी स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा और तीन अन्य ने दिल्ली उच्च न्यायालय को जानकारी दी है कि उन्होंने अदालत के पिछले निर्देश के अनुसार पांच-पांच सौ पौधे लगाए हैं।

दरअसल, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टूजी मामले में इन लोगों को बरी किये जाने को चुनौती दी है। अदालत ने फरवरी में स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड (एसटीपीएल) के प्रमोटर बलवा, पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के तत्कालीन निजी सचिव आर के चंदोलिया, कुसेगांव फ्रूट्स एंड वेजीटेबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आसिफ बलवा तथा राजीव अग्रवाल को पांच-पांच सौ पौधे लगाने का निर्देश दिया था।

अदालत ने यह सजा उन्हें बरी किये जाने के खिलाफ सीबीआई की अपील पर अपना जवाब देने के लिए और समय मांगने पर दी थी। वन उपसंरक्षक (डीसीएफ) के वकील ने इस संबंध में हलफनामा सौंपने के लिए समय मांगा कि अदालत के पिछले आदेश का पूरी तरह से पालन किया गया या नहीं।

न्यायमूर्ति ए के चावला ने कहा कि डीसीएफ दो सप्ताह में हलफनामा दायर करें। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 अक्टूबर है। अधिवक्ताओं विजय अग्रवाल, मुदित जैन और दीपांशु चौथानी के जरिये दायर अलग-अलग आवेदनों में चारों लोगों ने कहा कि उन्होंने अदालत के पिछले आदेश का पालन करते हुए पांच-पांच सौ पौधे लगाए हैं।

गौरतलब है कि एक विशेष अदालत ने 21 दिसंबर 2017 को सीबीआई और ईडी के मामलों में राजा, कनिमोई और अन्य को बरी किया था। अदालत ने ईडी मामले में 17 अन्य लोगों को भी बरी किया था। इसी दिन, निचली अदालत ने राजा, कनिमोई तथा 15 अन्य को सीबीआई के टूजी मामले में बरी किया था। 

टॅग्स :2 जी घोटालाइंडियाडीएमकेए राजाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप