लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2957 नए मामले, 38 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 जून ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 2,957 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,83,490 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 38 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या 3,671 हो गयी है। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 408 मामले, कटक में 270, जाजपुर में 260 और बालासोर में 247 मामले आये। झारसुगुडा में सबसे कम तीन नए मामले आये। भुवनेश्वर खुर्दा जिले में आता है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 जिलों में से 18 में 100 से कम मामले आये हैं। वहीं, संक्रमण से खुर्दा में छह लोगों की मौत हुई। इसके बाद कटक, बारगढ़ में पांच-पांच, मयूरभंज और पुरी में चार-चार, संबलपुर में तीन, जगतसिंहपुर और झारसुगुडा में दो-दो लोगों की मौत हुई है। अंगुल, ढेंकनाल, देवगढ़, क्योंझोर, कोरोपुट, सुंदरगढ़ और गंजाम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

इसके अलावा राज्य में गंभीर रोग से ग्रस्त अब तक 53 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है। मंगलवार को 4,587 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही 8,44,801 मरीज अब तक संक्रमण से उबरे है।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में वर्तमान में 34,965 मरीजों का उपचार चल रहा है और संक्रमण दर 6.68 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 1.32 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है जिसमें सोमवार को 61,608 नमूनों की जांच शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी