लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 293 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 13:00 IST

Open in App

हैदराबाद, दो जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 293 नए मामले आने से राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2. 87 लाख को पार कर गई है जबकि गत 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,546 हो गई है।

सरकार द्वारा एक जनवरी की रात आठ बजे तक के आंकड़ों को लेकर शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) इलाके में सबसे अधिक 72 नए मामले आए हैं, इसके बाद रंगारेड्डी एवं मेडचल-मल्काजगिरी जिलों का स्थान हैं, जहां पर क्रमश: 34 और 26 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अबतक संक्रमण के कुल 2,87,108 मामले आए हैं, जिनमें से 2,79,991 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में इस समय 5,571 मरीज उपचाराधीन हैं, वहीं शुक्रवार को कुल 26,590 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में अबतक कुल 69.51 लाख नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 से मृत्युदर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 1.4 प्रतिशत है।

तेलंगाना में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर 97.52 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 96.1 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए