लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 292 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:16 IST

Open in App

मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 292 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,472 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 200 हो गई। रोजाना संक्रमण दर 13.95 फीसद रही तथा 2093 नमूनों की जांच के बाद 292 नये मामले सामने आये। अधिकारी ने बताया कि आइजोल में 169 मामले सामने आए। इसके बाद सियाह में 59, मामित में 32, कोलासिब में 15, लॉंगतलाई में सात, लुंगली में पांच, सर्छिप में तीन और चंफाई में दो मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में कम से कम 63 बच्चे हैं और सारे मरीज स्थानीय स्तर पर वायरस से संक्रमित हुए। उनके अनुसार मिजोरम में 5,982 मरीजों का उपचार चल रहा है और 46,290 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रविवार को 872 मरीज ठीक हुए। स्वस्थ होने की दर 88.21 फीसदी और मृत्यु दर 0.38 फीसदी है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी लालजवामी ने बताया कि 6.50 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार