लाइव न्यूज़ :

भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए आए 29 वर्षीय श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत, 11 घायल

By भाषा | Updated: November 26, 2019 12:52 IST

पुलिस ने बताया कि मतेश्वरन को नीलीमला पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान बेचैनी महसूस हुई और यहां सन्नीधानम अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवा श्रद्धालु की मौत दिल की दौरा पड़ने की वजह से हुई है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच, सबरीमला मंदिर में पिछले एक हफ्ते से बहुत भीड़ देखने को मिल रही है।केरल के अलावा पड़ोस के तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के श्रद्धालु भी पूजा के लिए मंदिर में उमड़ रहे हैं। 

तमिलनाडु से यहां भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए आए 29 वर्षीय एक श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार की सुबह उसकी मौत हुई।

पुलिस ने बताया कि मतेश्वरन को नीलीमला पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान बेचैनी महसूस हुई और यहां सन्नीधानम अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवा श्रद्धालु की मौत दिल की दौरा पड़ने की वजह से हुई है लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।

इस बीच, सबरीमला मंदिर में पिछले एक हफ्ते से बहुत भीड़ देखने को मिल रही है जहां वार्षिक मंडलम-मकाराविलक्कु तीर्थयात्रा जारी है। केरल के अलावा पड़ोस के तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के श्रद्धालु भी पूजा के लिए मंदिर में उमड़ रहे हैं। 

केरल में 11 सबरीमला श्रद्धालु घायल

सबरीमला मंदिर के मंगलवार को तड़के मरकूताम-चंद्रनंदना मार्ग से गुजरते समय श्रद्धालुओं पर पेड़ गिर जाने की वजह से 11 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज तड़के करीब दो बजे हुए इस हादसे में घायल 11 श्रद्धालुओं में से छह की हालत गंभीर बताई जाती है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या श्रद्धालु मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे के चलते बिजली और टेलीफोन के केबल टूट गए। एनडीआरएफ के आपात अभियान दल की मदद से, पेड़ की शाखाएं हटाई गईं और घायलों को पम्बा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम छह घायलों को कोट्टायम मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। 

 

टॅग्स :केरलसबरीमाला मंदिरतमिलनाडुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई