लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 283 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 21:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 फरवरी गुजरात में रविवार को 283 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद कुल मामले 2,67,104 हो गए हैं जबकि एक और संक्रमित की मौत के बाद मृतक संख्या 4405 पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 264 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 2,61,009 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.72 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की तादाद 1690 है, जिनमें से 29 वेंटिलेटर पर हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 68 मामले अहमदाबाद से आए हैं। इसके बाद वडोदरा में 65, सूरत में 47, राजकोट में 22, कच्छ में 11, गांधीनगर में नौ, जामनगर में सात, भरूच में छह, मोर्बी पंचमहल और साबरकांठा में पांच-पांच मामले आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 8,12,447 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 55,409 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है।

पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा और नागर हवेली में रविवार को दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो और कम हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो