लाइव न्यूज़ :

फांसी के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का कसाब का गोपनीय सफर ऐसे हुआ पूरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 09:19 IST

कुछ चुनिंदा अधिकारियों को कसाब को आर्थर रोड जेल के 'अंडा सेल' से पुणे के येरवड़ा केंद्रीय कारावास ले जाने की जिम्मेदारी थी.

Open in App

मुंबई: मुंबई हमले के इकलौते जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का अभियान अति गोपनीय था. कूट वाक्य से उसके पुणे जेल पहुंचने की पुष्टि की गई थी, जहां दूसरे दिन उसे फांसी दे दी गई. इस अभियान में शामिल रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड' से पुष्टि की गई कि जिस वाहन से कसाब को ले जाया जा रहा था वह पुणे जेल पहुंच चुका है.

इस पूरे अभियान में इस तरह के सात कूट-शब्द और कूट-संदेश इस्तेमाल किए गए थे और 'पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड' उनमें से एक था. यह दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच का अंतिम कूट-संदेश था. इन कूट-शब्दों और कूट-वाक्यों को सिर्फ गिनती के लोग जानते थे. जिनमें तत्कालीन गृह मंत्री आर. आर. पाटिल और कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल थे. कुछ चुनिंदा अधिकारियों को कसाब को आर्थर रोड जेल के 'अंडा सेल' से पुणे के येरवड़ा केंद्रीय कारावास ले जाने की जिम्मेदारी थी.

इसमें 'फोर्स वन' कमांडो दल के पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस होकर कसाब के वाहन के साथ चल रहे थे. राज्य आरक्षित पुलिस के अधिकारियों का एक दल वाहन से कुछ पीछे था ताकि किसी को शक नहीं हो. यह अभियान इतना गोपनीय था कि इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के हैंडसेट और मोबाइल फोन बंद कर दिए गए थे. उन्हें एक बैग में बंद कर दिया गया था. बस दो हैंड सेट चल रहे थे. तीन घंटे के इस सफर के दौरान कसाब ने एक लफ्ज नहीं कहा. तीन बजे तड़के जब उसे येरवड़ा जेल के अधिकारियों को सौंपा गया तब भी उसके माथे पर कोई शिकन नहीं थी.

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेअजमल कसाब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत26/11 Mumbai Attack: 26/11 हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भारततहव्वुर राणा ने जेल से परिवार से बात करने की इजाजत के लिए NIA कोर्ट का रुख किया

भारतIndia-Pakistan Tensions: ये हाफिज और अजहर हमें दे दो मुनीर?, पाकिस्तान की दुम बहुत टेढ़ी

भारत2008 Mumbai attacks: लश्कर-ए-तैयबा और आतंकवादी संगठन के बारे में कई राज खोलेगा तहव्वुर राणा, हर दिन 20 घंटे पूछताछ

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल