लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 253 नये मामले, छह और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 27, 2021 10:55 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 253 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,50,351 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। छह और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,270 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक ठाणे जिले में 45,10,506 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली या दोनों खुराक दी जा चुकी थीं। केवल बृहस्पतिवार को ही 32,440 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी स्कूलों के शिक्षकों तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों को शुक्रवार तथा शनिवार को विशेष शिविरों में टीके लगाए जाएंगे। इस अभियान का लक्ष्य पांच सितम्बर को ‘शिक्षक दिवस’ से पहले उन्हें टीके लगाना है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,34,375 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,287 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल