लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 25 से 30 प्रतिशत मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों से सामने आ रहे हैं : जैन

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली सरकार कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये तेजी से परीक्षण कर रही है और दैनिक आधार पर जितने भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें से 25 से 30 फीसदी मामले बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों से आ रहे हैं । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

जैन ने कहा कि ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों में एक व्यक्ति 50 लोगों को संक्रमित कर सकता है ।

पिछले कुछ दिनों में ​दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं । राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 7,745 नये मामले सामने आये थे । इसके बाद यहां संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,38,529 हो गयी थी ।

जैन ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली सरकार ताबड़तोड़ जांच कर रही है। अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों एवं रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लक्षित जांच किये जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया, ''जिनकी जांच की जा रही है, उनमें से 25 से 30 प्रतिशत मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर किये जा रहे लक्षित जांच से सामने आ रहे हैं ।''

जैन ने कहा, ''ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एक व्यक्ति करीब 50 लोगों को संक्रमित कर सकता है ।''

बाद में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मंत्री के कहने का मतलब यह था कि संक्रमण के जितने मामले रोज सामने आ रहे हैं उनमें से 25-30 फीसदी मामले भीड़ भाड़ वाले स्थानों से मिल रहे हैं ।

राष्ट्रीय राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी वृद्धि हुयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निषिद्ध क्षेत्र की संख्या रविवार को अब बढ़ कर 3,878 हो गयी है जो शनिवार को 3,857 थी ।

दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमित 41,857 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए