लाइव न्यूज़ :

देश के 25 उच्च न्यायालय, न्यायाधीश के 414 पद हैं खाली, पूरे भारत में करीब 4 करोड़ मामले लंबित

By भाषा | Updated: September 13, 2019 20:10 IST

उच्च न्यायालयों में कुल 1079 न्यायाधीश होने चाहिए। आंकड़े के मुताबिक उच्च न्यायालयों में अगस्त में 409 और जुलाई में 403 पद खाली थे। उच्चतम न्यायालय का तीन सदस्यीय कॉलेजियम उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करता है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के संदर्भ में कॉलेजियम में शीर्ष अदालत के पांच न्यायाधीश होते हैं।उच्च न्यायालय का कॉलेजियम अपने अपने उच्च न्यायालय के लिए उम्मीदवार छांटता है।

देश के 25 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के 414 पद रिक्त हैं। यह इस साल की अब तक सर्वाधिक रिक्तियां हैं। कानून मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार एक सितंबर को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के 414 पद खाली थे।

उच्च न्यायालयों में कुल 1079 न्यायाधीश होने चाहिए। आंकड़े के मुताबिक उच्च न्यायालयों में अगस्त में 409 और जुलाई में 403 पद खाली थे। उच्चतम न्यायालय का तीन सदस्यीय कॉलेजियम उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश करता है।

उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के संदर्भ में कॉलेजियम में शीर्ष अदालत के पांच न्यायाधीश होते हैं। उच्च न्यायालय का कॉलेजियम अपने अपने उच्च न्यायालय के लिए उम्मीदवार छांटता है और इन नामों को कानून मंत्रालय के पास भेजता है।

कानून मंत्रालय उन पर अंतिम फैसले के लिए खुफिया ब्यूरो की बैकग्राउंड रिपोर्ट के साथ उसे उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम के पास भेजता है। सरकार ने कहा है कि उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति कार्यपालिका और न्यायापालिका के बीच चलने वाली एक निरंतर सहयोगपरक प्रक्रिया है क्योंकि उसके लिए कई संवैधानिक अधिकारियों के बीच संवाद एवं उनकी मंजूरी जरूरी होती है।

न्यायाधीशों की सेवानिवृति, इस्तीफे या प्रोन्नति तथा उनकी संख्या बढ़ाए जाने के कारण रिक्तियां बढ़ती रहती हैं। इस साल जून में रिक्तियां 399 और मई में 396 थीं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहाई कोर्टमोदी सरकारजस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप