लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 30, 2020 05:37 IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले शुक्रवार को बढ़कर 2,781 हो गये। यह एक दिन में राज्य में संक्रमण के मामलों में अब तक सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले शुक्रवार को बढ़कर 2,781 हो गये।यह एक दिन में राज्य में संक्रमण के मामलों में अब तक सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 248 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले शुक्रवार को बढ़कर 2,781 हो गये। यह एक दिन में राज्य में संक्रमण के मामलों में अब तक सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

सामने आये नये मामलों में से 208 मामले उन लोगों के हैं जो महाराष्ट्र से लौटे थे। इससे पहले एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी 23 मई को सामने आयी जब 216 नये मामले सामने आये थे जब राज्य में पहली बार एक दिन में 200 से अधिक मामले सामने आये थे। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बुलेटिन में कहा कि 29 मई शाम तक की स्थिति के अनुसार राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,781 है। इसमें 48 मौतें और ठीक हुए और अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए 894 मरीज भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि वर्तमान में ऐसे मरीजों की संख्या 1837 है जिनका अभी इलाज चल रहा है।

इनमें से 1822 मरीज विभिन्न अस्पतालों में पृथक हैं और उनकी हालत स्थिर है। 15 मरीज आईसीयू में हैं। बुलेटिन के अनुसार आज 60 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। चिक्कबल्लपुर की एक 50 वर्षीय महिला की कोविड-19 से मौत हो गई। एक सड़क दुर्घटना में उसे सिर में चोट आयी थी। उसे 28 मई को बेंगलुरु में एक निर्दिष्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कोविड-19 से संक्रमित पायी गई और आज उसकी मौत हो गई। कुल 2,64,489 नमूनों की जांच की गई है और इसमें से 12,411 की जांच शुक्रवार को की गई। बुलेटिन के अनुसार 2,58,130 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी